उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।
रेजिमेंट की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रेजिमेंट के वीर सैनिकों की है। कहा की सरहद की रक्षा करने में यहाँ के सैनिकों ने अपने कर्तव्य को बड़ी निष्ठा से निभाया है। आजादी से पूर्व व स्वतंत्रता के बाद गढ़वाल राइफल्स का स्वर्णिम इतिहास रहा है।