एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की कार्रवाई, 47 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

0
Takes-Action-on-LPG-Supply.jpeg

गैस गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

पौड़ी- जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 47 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी, जिनमें 13 गैस गोदाम एवं 34 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।

निरीक्षण के क्रम में कोटद्वार क्षेत्र में 2 गैस गोदाम, दुगड्डा में 1 गैस गोदाम व 3 प्रतिष्ठान तथा श्रीनगर में 1 गैस गोदाम की जांच की गई। कोट-खोलाचौरी क्षेत्र में 1 गैस गोदाम एवं 4 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जबकि पाबौ में भी 1 गैस गोदाम की जांच हुई।

इसी प्रकार नौगांवखाल-पोखड़ा क्षेत्र में 1 गैस गोदाम तथा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। चैलूसैंण एवं लैंसडाउन में 1-1 गैस गोदाम की जांच की गयी। साथ ही धुमाकोट-नैनीडांडा क्षेत्र में 1 गैस गोदाम तथा उफरैंखाल-रिखणीखाल क्षेत्र में भी 1 गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। पौड़ी मुख्यालय में भी 1 गैस गोदाम के साथ 17 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी।

निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा स्टॉक रजिस्टर, गैस वितरण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई। कई स्थानों पर अभिलेखों का मिलान कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन भी किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *