नमस्कार! दर्श न्यूज़ 10 में आपका स्वागत है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति देशवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मैक्रों की अगवानी के लिए जयपुर पहुंचेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।