Headlines

राज्य में बनेंगी तीन नई जेल, सेंट्रल जेल सितारगंज का होगा विस्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण

उत्तराखंड में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या को देखते हुए नई और पुरानी जेलों के विस्तार के प्रस्ताव ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में चंपावत और पिथौरागढ़ में जेल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। जबकि, उत्तरकाशी में जेल निर्माण के लिए भूमि मिल चुकी है। इस तरह इन तीन नई…

Read More

आठ अप्रैल से टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट जारी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली…

Read More

मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद 15 जगहों के नाम बदले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें l…

Read More

प्रदेश में आठ से 10 मई के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव, इसी महीने जारी होगी अधिसूचना

प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आठ से 10 मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो सकते हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से निवर्तमान ग्राम…

Read More

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे

देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस रीजनल राष्ट्रवादी पार्टी और एयरपोर्ट टैक्सी चालक यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने अलग-अलग धरना प्रदर्शन कर टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने की मांग को उठाया। उधर, कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को…

Read More

बेटियों को तोहफा, चंपावत में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी

चैत्र नवरात्र के पहले दिन सरकार ने महिला खिलाड़ियों को तोहफा दिया। सरकार ने चंपावत के लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने इस कॉलेज के निर्माण की घोषणा एक कार्यक्रम में की थी। शासनादेश जारी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या…

Read More

धाम में एक घंटे में 2000 श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन, यात्रियों के हिसाब से होंगी व्यवस्थाएं

इस बार केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति खाका तैयार करने में जुट गई है। कपाटोद्घाटन के दिन से धाम में प्रति घंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही मौसम और यात्रियों के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी। केदारनाथ यात्रा…

Read More

यमुनोत्री हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, पहली बार श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

चारधाम यात्रा के दौरान इस बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा डीजीसीए से हेली सेवा को मंजूरी मिलने का इंतजार है। पहली बार यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा की सुविधा…

Read More

प्रदेश में बिजली की मांग तो बढ़ी, लेकिन नहीं बढ़ पा रहा उत्पादन, हाइड्रो पावर की परियोजनाएं अधूरी

प्रदेश में बिजली की मांग के सापेक्ष उत्पादन अभी तक उत्साहजनक नहीं हो पाया है। हाइड्रो पावर की परियोजनाएं कानूनी पचड़ों में फंसने के चलते ऊर्जा प्रदेश का सपना अब तक अधूरा है। खुद ऊर्जा विभाग भी ये मानता है कि जल विद्युत परियोजनाएं अटकने से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। वर्षवार राज्य में…

Read More