उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन किए। सीएम ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो क्लिक कराई। सीएम ने कहा, ‘ अयोध्या और उत्तराखंड का संबंध गहरा है। हमें यहां जमीन मिलेगी, तो उत्तराखंड सदन बनाएंगे। उत्तराखंड का हर राम भक्त अयोध्या आना चाहता है।
कैबिनेट के साथ सीएम धामी ने दर्शन किया; बोले- अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाएंगे
