Headlines

सैनिकों संग दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Screenshot

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

रेजिमेंट की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रेजिमेंट के वीर सैनिकों की है। कहा की सरहद की रक्षा करने में यहाँ के सैनिकों ने अपने कर्तव्य को बड़ी निष्ठा से निभाया है। आजादी से पूर्व व स्वतंत्रता के बाद गढ़वाल राइफल्स का स्वर्णिम इतिहास रहा है।

सीएम को मंत्रियों व अफसरों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व गणेश जोशी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित शासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी दीपावली की शुभमानाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *