रायपुर-डोईवाला के विद्यालयों की समीक्षा, शिक्षा व्यवस्था को लेकर सीईओ का सख्त संदेश

0
गोविंद-राम-जायसवाल.jpeg

देहरादून। विकासखंड रायपुर एवं डोईवाला में संचालित समस्त निजी विद्यालयों ,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों ,राजकीय इंटर कॉलेज ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों ,की मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल की अध्यक्षता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दूधली डोईवाला में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी निजी विद्यालयों ,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, तथा शासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन दो सत्रों में किया गया।प्रथम सत्र में समस्त निजी विद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई तथा द्वितीय सत्र में समस्त राजकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में निजी विद्यालयों के सफल संचालन संबंधी महत्वपूर्ण 17 बिंदुओं जिनमें से मुख्यतः यू डाइस प्रोग्रेशन ,पैन नंबर ,स्काउट गाइड, रेड क्रॉस ,आरटीई ,मान्यता नवीनीकरण, निर्धारित शुल्क संरचना, बैग भार पॉलिसी, इआरपी,अग्निशमन यंत्र, भवन सुरक्षा व शिक्षकों की तैनाती के संबंध में न्यूनतम अर्हता संबंधी मुख्य बिंदुओं पर तथा शासकीय विद्यालयों के 24 बिंदुओं जिनमें से मुख्यतः मासिक परीक्षा, ग्रह परीक्षा, परिषदीय परीक्षा ,निशुल्क पाठ्य पुस्तक /नोटबुक के वितरण की स्थिति, भवन कक्षा कक्ष तथा नदी नालों के समीप स्थित विद्यालयों संबंधी,निष्प्रयोज्य भवनो के ध्वस्तीकरण, 10 वर्ष से अधिक ठहराव वाले अध्यापकों की सूची ,गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों की सूची, VB- GRAM G योजना ,भूमि पंजीकरण, शौचालय ,विद्युतीकरण, पेयजल संबंधी,इ ऑफिस के प्रयोग ,ए,बी,सी,डी श्रेणियां में विद्यालयों का विभाजन, अपार आईडी, यू डाइस ,विद्या समीक्षा केंद्र ,मध्यान्ह भोजन योजना, पत्रावलियों का रखरखाव, विभिन्न छात्रवृतियां, स्काउट गाइड ,एन, रेड क्रॉस, इको क्लब, सुगम दुर्गम निर्धारण संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा)  प्रेम लाल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला श्रीमती शिवानी कौशल, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर श्रीमती हेमलता गौड़ तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक व समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

बैठक दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में प्रातःकाल अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई, जबकि द्वितीय चरण में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न शासनादेशों (जी.ओ.) की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी संस्थानों को प्रचलित नियमों एवं अधिनियमों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व के साथ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को रखा गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके नियमानुसार एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं संस्थानों से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed